नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले सावधान: रांची ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, कई जेल भेजे गए

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कई लोग जेल भेजे गए, वाहन जब्त किए गए और 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Beware of Tampering with Number Plates : राजधानी रांची में वाहन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कुछ आरोपियों को जेल भी भेजा गया है।

हाल के दिनों में शहर के पुनदाग, खेलगांव और टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं। जांच में यह बात सामने आई कि अपराधियों ने जिन वाहनों का इस्तेमाल किया, उनकी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी या कई मामलों में नंबर प्लेट गायब थी, जिससे सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान नहीं हो सकी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पहले लोग ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट में बदलाव करते थे, लेकिन अब अपराधी भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

इस मामले पर राकेश सिंह ने कहा कि बीते 2-3 महीनों में 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। 4 लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि करीब 50 वाहनों को जब्त कर कोर्ट में कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।