रांची के अनगड़ा में सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

रांची अनगड़ा: ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों प्रभात-अनिल महतो को कुचला, मौके पर मौत। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident in Angada, Ranchi : रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। चमघाटी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नवाडीह निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में की गई है। दोनों किसी काम से बाइक पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अनगड़ा थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।