विमान ईंधन दोगुना महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 195.5 रुपये बढ़े

वैश्विक तेल संकट के बीच एटीएफ कीमतें दोगुनी होने से हवाई यात्रा महंगी होने की आशंका, साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा, आम लोगों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आए भारी उछाल का सीधा असर अब घरेलू बाजार पर दिखने लगा है। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी करते हुए इसे दोगुने से भी अधिक कर दिया है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 195.50 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। हालांकि, आम आदमी को राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एटीएफ की कीमतें रिकॉर्ड 2.07 लाख के पार

एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमतों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इतिहास में यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमत दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर (केएल) के आंकड़े को पार कर गई है। दिल्ली में एटीएफ के दाम 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर सीधे 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं। इससे पहले 1 मार्च को भी इसकी कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये) की वृद्धि हुई थी। ईंधन की कीमतों में इस अप्रत्याशित वृद्धि से हवाई सफर महंगा होने की आशंका है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।