पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना, कामकाज शुरू

रांची एयरपोर्ट थाना नए आधुनिक भवन में शिफ्ट, वैदिक पूजा के साथ शुरुआत, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन से पुलिसिंग और आम जनता की सेवाएं होंगी बेहतर।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी के एयरपोर्ट थाना ने गुरुवार से अपने नए और आधुनिक भवन में विधिवत रूप से कार्य करना शुरु कर दिया है। गुरुवार की सुबह थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने नए भवन में प्रवेश किया।

इस नए और भव्य पुलिस स्टेशन भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पिछले वर्ष 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था। उद्घाटन के बाद से ही आंतरिक सज्जा और तकनीकी सेटअप का कार्य चल रहा था, जो अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है। एसएसपी के निर्देश मिलने के बाद आज से थाने के पूरे कामकाज को पुराने स्थान से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। एसएसपी ने निर्देश दिया था कि आम जनता की सुविधा और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जल्द से जल्द नए बुनियादी ढांचे का लाभ उठाना शुरू किया जाए।नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।