
- महुआडांड़
Mahuadand News : लातेहार जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त (रविवार) को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रायल 2026 का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन संत जोसेफ +2 हाई स्कूल, महुआडांड़ में होगा। प्रतिभागियों को सुबह 7:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयु वर्ग का निर्धारण निर्धारित जन्मतिथि के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी केवल अपने संबंधित आयु वर्ग में ही भाग ले सकेगा।
एसोसिएशन ने सभी क्लबों एवं विद्यालयों से योग्य खिलाड़ियों की प्रविष्टि निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजने की अपील की है।
खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी भी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।
लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।



