
नयी दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रशांत पडोले ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सांसद क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) को पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये किया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। यह मांग महंगाई और विकास कार्यों की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर की गई है, ताकि क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचा (जैसे खेल मैदान) विकसित किया जा सके। गौरतलब है कि इस तरह की मांगें पहले भी की गयी है और इसे महंगाई के अनुरुप करने को कहा गया है।
