गिरिडीह में GST अधिकारी बनकर फिल्मी स्टाइल में लूट, 25 लाख के जेवर लेकर फरार हुए अपराधी

गिरिडीह में खुद को GST अधिकारी बताकर ठगों ने 25 लाख के जेवर लूटे, व्यवसायी को फंसाकर जंगल में छोड़ा, पुलिस ने CCTV जांच शुरू कर दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: शहर में फिल्मी अंदाज में हुई लूट की घटना ने सबको चौंका दिया। खुद को GST अधिकारी बताने वाले ठगों ने वाहन पर सवार होकर हरिहर साव के कारखाने पर धावा बोल दिया और जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के मुताबिक, सबसे पहले वाहन से कुछ लोग वर्दी में उतरे और स्कार्पियो का गेट खोला। इसके बाद सूट-बूट पहने अधिकारी ने नीचे उतरकर खुद को GST टीम का सदस्य बताया। उनके साथ चार-पाँच अन्य लोग भी थे।

ठगों ने हरिहर साव को विश्वास में लिया और स्वर्ण आभूषण की जांच शुरू कर दी। फिर कागजात मांगकर व्यवसायी को साथ लेकर चल दिया। इस पूरी घटनाक्रम में करीब 25 लाख रुपये के जेवर ठगों के हाथ लगे। लूट के बाद ठग धनवार बाजार होते हुए देवघर के पास जंगल में ज्वेलरी कारीगर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।