शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी प्रकाश उरांव को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद प्रकाश उरांव को कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने उसकी जमानत याचिका दोबारा खारिज कर दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sexual Exploitation Case: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में जेल में बंद प्रकाश उरांव को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्याययुक्त संजीव झा की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 13 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

यह मामला सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 640/2025 से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झूठा वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उससे दूरी बना ली।

आरोप है कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और कथित रूप से धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया।

बताया गया कि प्रकाश उरांव की जमानत याचिका पहले भी खारिज हो चुकी थी और इस बार भी कोई नया आधार प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण कोर्ट ने बेल देने से इंकार कर दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।