गॉसनर कॉलेज में ‘सिने फेस्ट 5.0’ को लेकर अहम बैठक, जूरी सदस्यों की घोषणा

रांची के गॉसनर कॉलेज में सिने फेस्ट 5.0 की तैयारी तेज, जूरी सदस्यों की घोषणा, देशभर से फिल्मों की एंट्री, युवाओं को मिलेगा रचनात्मकता दिखाने का बड़ा मंच।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cine Fest 5.0: गॉसनर कॉलेज में गुरुवार को ‘सिने फेस्ट 5.0’ के सफल आयोजन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेस्ट के सुचारू संचालन और बेहतर आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही इस अवसर पर फेस्ट के जूरी सदस्यों के नामों की भी आधिकारिक घोषणा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि बदलते समय में सिनेमा समाज को प्रभावित करने और उसे आधुनिकता से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने बताया कि गॉसनर सिने फेस्ट सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपनी बनाई फिल्मों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

जूरी में ये सदस्य होंगे शामिल

इस वर्ष सिने फेस्ट की जूरी में रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व निदेशक डॉ. बी.पी. सिन्हा, ट्राइबल डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता बीजू टोप्पो, फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर और अभिनेता एवं फिल्म निर्माता टी.एल. राजेश कुमार शामिल होंगे।

देशभर से मिली प्रविष्टियां

सिने फेस्ट 5.0 में इस बार मलयालम, खोरठा, तमिल, सादरी, नागपुरी और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में शामिल की गई हैं। इसके अलावा बेंगलुरु, भोपाल, ओडिशा, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पुणे जैसे विभिन्न शहरों और राज्यों से भी फिल्में प्राप्त हुई हैं, जो इस आयोजन की व्यापकता और लोकप्रियता को दर्शाती हैं।

यह सिने फेस्ट न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है, जिससे युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का एक सशक्त मंच मिल रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।