रांची में ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश: 400 ग्राम ब्राउन शुगर, हथियार और लाखों कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रांची में पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर, हथियार और लाखों नकद के साथ दो तस्करों को पकड़ा, व्हाट्सएप के जरिए चलता था ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drug Bust Ranchi : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर (Brown sugar) के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने करीब 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार और हरीश उरांव के रूप में हुई है। Police को इनके पास से करीब 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान Police को यह भी पता चला कि आरोपी ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए किराए पर युवकों को लगाते थे और पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए व्हाट्सएप कॉल और चैट का इस्तेमाल करते थे।

इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 4 लाख 51 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी एक पुड़िया ब्राउन शुगर को 200 से 500 रुपये तक में बेचते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।