
रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज यानी 4 अप्रैल, शनिवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। दरअसल, बिजली विभाग की ओर से नंगे तारों को कवर केबल से बदलने और नए पोल लगाने का काम किया जा रहा है। इसी वजह से अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी।
प्रभावित रहेंगे ये इलाके
न्यू मोराबादी और बड़गाईं फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर और आसपास के क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर बंद रहेंगे। वहीं, ओरमांझी और बूटी मोड़ फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावरकट रहेगा। इससे IRBA बाजार टांड़, इरबा, शिवाजी नगर और बूटी मोड़ के इलाके प्रभावित होंगे। अनंतपुर और HSL फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते अनंतपुर रोड नंबर 4 और आसपास के इलाकों में असर देखने को मिलेगा।
कोकर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसमें कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास, चुटिया, साईं कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर 4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा राजू नगर और हेसल इलाके में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
