गिद्धौर पुलिस की बर्बर कार्रवाई, युवक को झूठे मामले में फंसाने की साजिश

चतरा जिले के बिंधानी गांव में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार लोगों ने संदीप दांगी को जबरन उठाने की कोशिश की, विरोध पर मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंधानी गांव में शनिवार को एक नीले रंग की Baleno कार (नंबर: JH02BF3806) से चार लोग सादे कपड़ों में पहुंचे। उन्होंने खुद को गिद्धौर थाना का प्रभारी और पुलिसकर्मी बताते हुए गांव के संदीप दांगी (पिता, दशरथ दांगी) को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया।

जब संदीप के परिजनों ने इसका विरोध किया और पूछताछ की, तो उन लोगों ने उस पर झूठा आरोप लगाया कि वह अवैध रूप से ड्रग्स का कारोबार करता है। इस दौरान संदीप के साथ मारपीट भी की गई। घटना की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो चारों व्यक्ति वहां से भाग निकले।

 

गौरतलब है कि संदीप दांगी सितंबर 2025 से कोलकाता के नेशनल ट्रेनिंग स्किल इंस्टीट्यूट, हावड़ा में CITS (Craft Instructor Training Scheme) कोर्स कर रहा है। वह चतरा जिले में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 20 मार्च को अपने गांव आया था।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।