
बोकारो : रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का सामान और पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के तेतूहोती गांव निवासी बुलेट महतो के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुलेट महतो स्टेशन परिसर में चोरी कर रहा था, तभी एक यात्री ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य यात्रियों ने भी आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बाद में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो बोकारो समेत कई राज्यों में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
