फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल

रांची के फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीता, वहीं शिक्षकों और अभिभावकों ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माहौल को खुशनुमा और तनावमुक्त बनाने के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए ‘म्यूजिकल चेयर’, ‘गेस द बलून’ और ‘पासिंग द बलून’ जैसे कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रशासक प्रमोद कुमार ने प्रसिद्ध पंक्तियो जीवन में जिससे भी कुछ सीखने को मिले, वह आपका शिक्षक है का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति हमें जीवन में कुछ न कुछ जरूर सिखाता है।

उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है, उसी प्रकार उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी लगातार भाग लेते रहना चाहिए। शिक्षा, कठोर परिश्रम और रचनात्मकता के बल पर जीवन के किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

प्रशासक प्रमोद कुमार ने शिक्षकों के प्रति बच्चों द्वारा दिखाए गए प्रेम, सम्मान और स्नेह की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए सभी विद्यार्थी और शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस शानदार आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे स्कूल परिवार और शिक्षक वर्ग का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।