


नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।





प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शनिवार शाम को एक पोस्ट में कहा, ‘‘ कुछ ही देर में, शाम सात बजे, मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचूंगा।
इस महाविद्यालय ने बरसों से अपनी अलग पहचान बनाई है। यह शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थान निर्माण और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की नई पीढ़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है।
