आनंदपुर में प्रतिबंधित मांस का अवैध कारोबार पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

आनंदपुर में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने उपकरण जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की

Razi Ahmad
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Meat Trade : आनंदपुर थाना क्षेत्र के डुमिरता गांव स्थित पाहनटोला में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बेड़ाकेंदुदा के उपमुखिया शिवलन तोपनो, बिल्कन भुइयां और संतोष लुगुन शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने मौके से मांस काटने में इस्तेमाल किए जा रहे टांगी, चापर समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

बताया जाता है कि डुमिरता डैम के पास बड़ी मात्रा में मांस की सफाई होते देख कुछ युवकों को शक हुआ। जब ग्रामीणों ने जांच की, तो पाहनटोला में पशु काटे जाने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों को देखकर आरोपियों ने मांस को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पशु की हत्या कर मांस बिक्री की तैयारी थी।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता धारा 279 और झारखंड गोवंशीय पशु क्रूरता अधिनियम 2005 की धारा 12(1) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।