ईरान में गिराए गए F-15E के लापता अमेरिकी पायलट को स्पेशल फोर्सेस ने सुरक्षित निकाला, ऑपरेशन जारी

ईरान में गिराए गए F-15E के अमेरिकी पायलट को स्पेशल फोर्सेस ने सुरक्षित निकाल लिया। ऑपरेशन में भारी जोखिम और गोलीबारी के बीच साहसिक मिशन जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

US Pilot Rescue: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ईरान में मार गिराए गए F-15E फाइटर जेट के लापता पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, रेस्क्यू मिशन के दौरान अमेरिकी टीम को भारी जोखिम उठाना पड़ा। ईरान के संवेदनशील इलाके में ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी भी हुई, लेकिन स्पेशल फोर्सेस ने साहसिक तरीके से पायलट तक पहुंच बनाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो सदस्यीय क्रू में से एक पायलट को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि दूसरा पायलट लापता हो गया था। इसी पायलट की तलाश में यह हाई-रिस्क ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उड़ान भर रहे अमेरिकी फाइटर जेट को ईरान ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। हालांकि दोनों पायलट समय रहते इजेक्ट कर गए थे, लेकिन उनमें से एक ईरानी इलाके में फंस गया था।

रेस्क्यू के बाद भी ऑपरेशन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी सेना अब भी इलाके में सक्रिय है, ताकि सभी सुरक्षा पहलुओं को सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) भी इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पायलट को पकड़ने वालों के लिए इनाम तक घोषित किया गया था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।