झारखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर! 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट-जानिए किन जिलों पर मंडरा रहा खतरा

झारखंड में मौसम ने अचानक बदला रुख, तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, कई जिलों में 8 अप्रैल तक खराब मौसम और तेज हवाओं की चेतावनी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आज से 8 अप्रैल तक राज्य में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर तेलंगाना तक बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में ओले गिरने की आशंका है।

मंगलवार को रांची के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भी ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं बुधवार को रांची समेत संताल परगना और कोल्हान क्षेत्र के सभी जिलों के अलावा खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग में भी ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। रामगढ़ में 21 मिमी, बरही में 12.4 मिमी और चाकुलिया में 8.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा रांची, सिमडेगा, चाईबासा, बोकारो और कोडरमा सहित अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बारिश का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 1 से 7 डिग्री तक गिरा है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री गिरकर 32.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री घटकर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।