जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीः सरयू राय

जमशेदपुर में जूनियर बास्केटबॉल चैंपियन टीम का सम्मान, सरयू राय बोले—जज्बा, मेहनत और हुनर से मिलती है सफलता, अनुशासन और गुरु का मार्गदर्शन खेल में जरूरी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • बास्केटबॉल जूनियर की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का सम्मान

: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है।

उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है।

Jharkhand Sports News

यह अनुशासन ही है जो समाज के किसी भी युवक को खिलाड़ी बना देता है। अनुशासन पर बहुत ध्यान देना होगा। खेल के क्षेत्र में जो आपका गुरु है, वही सही है, आपको यह मान कर चलना चाहिए।

गौरतलब है कि 26वां जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ था। एसोसिएशन की तरफ से भेजे गए लड़के और लड़कियों की टीम ने वहां शानदार परफार्मेंस किया। विजेता टीम के सदस्यों के साथ श्री राय ने परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप जीतने की बधाई भी दी।

श्री राय ने एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच, खेलो इंडिया के सदस्य जेपी सिंह की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह कार्यालय के दो कमरों का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर मुख्तार आलम खान, वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।