जैक बोर्ड रिजल्ट 2026, अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जारी होंगे 8वीं से 12वीं के नतीजे

जैक बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में जारी होंगे 8वीं से 12वीं तक के रिजल्ट, ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : इस वर्ष झारखंड एकेडिमिक कॉउंसिल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में राज्यभर से लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

जैक बोर्ड की 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के शुरुआती दिनों में जारी किए जाने की संभावना है।

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही, रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक प्रति सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गौरतलब है कि जैक बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिसके चलते जल्द ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।