
Vaishali Police Suicide : बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे और हाल ही में उन्हें जढ़ुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। वे नगर क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे, जहां उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही विक्रम सिहाग समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में शोक का माहौल है।

