
Jewellery Shop Loot Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित प्रीति ज्वेलर्स को बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरिहर सिंह रोड पर स्थित इस ज्वेलरी दुकान में चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घुसते ही कर्मचारियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी।
अपराधियों ने करीब एक किलो चांदी, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस लगातार छापेमारी कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

