थाईलैंड से पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, भारत लाया जा रहा

थाईलैंड से मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार, हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई, विदेश से चला रहा था गैंग, भारत लाकर होगा बड़ा खुलासा और पूछताछ

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां गुरुग्राम और अंबाला STF की टीमें उसे हिरासत में लेंगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और थाईलैंड में छिपकर विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसकी तलाश राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भी थी।

जांच में सामने आया है कि साहिल चौहान का संबंध गुरुग्राम के कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से है। वह विदेश में रहते हुए भी गैंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, रंगदारी वसूली और गैंगवार जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिला रहा था।सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। लगातार निगरानी के बाद आखिरकार उसे थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि भारत लाए जाने के बाद साहिल चौहान से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक कनेक्शन का खुलासा हो सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।