
Child Exploitation Case : पटना जिले के पालीगंज में दो बेटियों के पिता नितिश किशोर कौशल (32) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह छोटी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर अपलोड करता था। अख्तियारपुर से धर दबोचे गए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
पुलिस को खबर मिली कि नितिश सोशल मीडिया पर नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो साझा करता है। एसआई अनुज के नेतृत्व में बनी टीम ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया।
उसके फोन से 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो जब्त हुए। पूछताछ में नितिश ने कबूल किया कि वह कमाई के लालच में ये वीडियो बनाता और ऑनलाइन डालता था। वह किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है।

