

रांची : प्रख्यात पार्श्व गायिका पहली बार वर्ष 1985 में रांची आयी थीं। रांची में वे रांची एक्सप्रेस के अपर बाजार स्थित कार्यालय में भी गयी थीं। यहां कार्टूनिस्ट मोनी ने उस वक्त उनका कार्टून तत्काल बनाया था जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किये थे। एक अन्य मौके पर वे प्रभात खबर के कार्यक्रम में रांची आयी थीं और मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उनका कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में भी लोगों ने उनकी सुरीली आवाज को इंज्वाय किया था। गौरतलब है कि शोख गीतों से लेकर उदासी भरे नगमों तक और पॉप से लेकर गजलों तक, हर विधा के संगीत को अपने सुरों से अमर करने वाली आशा भोसले के रविवार को निधन के साथ ही भारतीय संगीत की वह बहुरंगी आवाज खामोश हो गई, जिसने पीढ़ियों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया था।





