
रांची: रांची पुलिस का X (ट्विटर) अकाउंट इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। IPL मैच के दौरान किया गया एक “अजीबो-गरीब” रिप्लाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, मैच के दौरान एक यूज़र के पोस्ट पर रांची पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट से ऐसा जवाब दिया गया, जिसे देखकर लोग हैरान भी रह गए और हंसी भी नहीं रोक पाए। इस रिप्लाई का अंदाज़ बाकी सरकारी अकाउंट्स से बिल्कुल अलग नजर आया। रांची पुलिस के अकाउंट से जो रिप्लाई किया गया, वह कुछ इस तरह था-
,. S..* 6^.9]0 [?. =n .ygn f490499 5 .gfll8llk33.. bb
इस अजीब से मैसेज को देखकर यूज़र्स कन्फ्यूज हो गए कि आखिर यह क्या है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़े लेने शुरू कर दिए। कोई इसे गलती बता रहा है तो कोई पुलिस की सोशल मीडिया टीम पर सवाल उठा रहा है कि आधिकारिक अकाउंट से ऐसा रिप्लाई कैसे हो सकता है।

स्टेडियम में दिखीं सारा तेंदुलकर, फैंस में बढ़ा उत्साह

इधर मैच के दौरान एक और चीज़ ने लोगों का ध्यान खींचा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी यह मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचीं। उनके साथ उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक भी मौजूद थीं। दोनों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सारा तेंदुलकर स्टैंड्स में अपने भाई अर्जुन की टीम लखनऊ को सपोर्ट करती नजर आईं। मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी तरफ गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई और फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

