अनियमितताओं की जांच के बीच बड़ा फेरबदल, अब CISF को कोयला तस्करी पर सीधे कार्रवाई का अधिकार

झारखंड में अवैध खनन पर CISF का बड़ा एक्शन, BCCL में 9 कर्मियों का तबादला, अब जवानों को कोयला तस्करी पर सीधे कार्रवाई और गिरफ्तारी का अधिकार मिला।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CISF Transfer: भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर सख्ती दिखाते हुए Central Industrial Security Force (CISF) मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद इकाई में ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच तीन इंस्पेक्टर समेत कुल 9 कर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली और संभावित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मुख्यालय को गंभीर इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

तबादला सूची के अनुसार:

* इंस्पेक्टर महावीर सिंह और इंस्पेक्टर जमुना लाल मीणा को रिजर्व बटालियन, रांची भेजा गया है।
* इंस्पेक्टर नीलमणि मिश्रा को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सिंगरौली ट्रांसफर किया गया है।
* सब-इंस्पेक्टर सुमित सोनी को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, करगली में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा अन्य तबादलों में:

* एएसआई यशपाल को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, बरौनी
* एएसआई बृजभूषण तिवारी को NTPC Limited, हजारीबाग
* एएसआई नयन कुमार सिंह को ऊर्जा निगम
* एएसआई योगेंद्र शरण को टीटीपीए टंडवा
* हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह को शक्तिनगर इकाई भेजा गया है।

इसी के साथ, कोयला तस्करी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए CISF ने एक अहम निर्णय लिया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड समेत सभी कोल सेक्टर इकाइयों को खान और खनिज (Development and Regulation) Act, 1957 (MMDR एक्ट) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

नए आदेश के तहत अब सी आई एस एफ के जवान और अधिकारी अवैध खनन या कोयला तस्करी से जुड़े मामलों में सीधे कार्रवाई कर सकेंगे। उन्हें स्थानीय पुलिस का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वे आरोपियों को पकड़कर सीधे न्यायालय में पेश कर पाएंगे।

इस कदम को कोल सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।