
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ऐतिहासिक और प्राचीन राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इस पावन स्थल को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।


