
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता, समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के अग्रदूत, “भारत रत्न” डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी के विचार हमें निरंतर प्रेरित करते हैं कि हम ऐसा समाज विकसित करें, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर मिले। इस अवसर पर पांडी मुखी, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप-महापौर अंकुर सिंह जी, झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, डॉ. लालमोहन महतो, ओमप्रकाश, सरयू पासवान, रीतिका मुखी, संगीता मुखी, मनोज पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

