
देवघर: झारखंड में देवघर जिले के नौ स्थानों से कुल 10 साइबर अपधारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) राजा कुमार मित्रा ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को पड़े पुलिस छापों में इन्हे गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी एयरटेल, अमेजन और दूसरे एनबीएफसी के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना और क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर भी ठगी की जाती थी।

