कल्पना सोरेन ने दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी से जूझ रही नन्ही वमिका का कुशलक्षेम जाना

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में SMA Type-1 से जूझ रही वामिका पटेल से मुलाकात की, राज्य सरकार की 9 करोड़ सहायता से अब AIIMS दिल्ली में इलाज संभव होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राज्य सरकार ने वमिका के इलाज के लिए 9 करोड़ की सहायता राशि की है मंजूर

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह के निमियांघाट में (पु० अ० नि०) अभिजीत कुमार की 14 माह की पुत्री वामिका पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। नन्हीं वामिका दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA Type-1) से जूझ रही है। राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत होने के बाद अब उसका इलाज AIIMS, नई दिल्ली में संभव हो सकेगा। इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार। हम सबकी प्रार्थना है कि वामिका जल्द स्वस्थ होकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।