
Dead Body Found Ranchi : रांची में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र का है, जहां नामकुम स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म के पास युवक का शव बरामद किया गया।
मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

