
रांची : झारखंड में आज गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। बात करें टेमप्रचर की तो 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी की सूचना के मुताबिक राजधानी रांची, पलामू, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग जैसे इलाकों में ज्यादा गर्मी महसूस होगी। वहीं, कुछ मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
इन जिलों में चलेगी लू
पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो सकती है। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इस दौरान लू चलने की भी पूरी संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

