होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश

चतरा में होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण किया, पारदर्शिता और व्यवस्था पर जोर, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित और 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का आज उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों-पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील तथा सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, अतः सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।