अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक संपन्न, झारखंड सदस्यता अभियान में रहा प्रथम 

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में झारखंड सदस्यता अभियान में प्रथम रहा, सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा कार्यक्रमों को लेकर संगठन की सक्रियता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जन सेवा के कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

रांची : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की द्वितीय महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता ने किया। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सर्राफ, झारखंड से प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य संतोष कुमार अग्रवाल सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रांतों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सम्मानित सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर झारखंड प्रांत की ओर से प्रान्तीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने अपने प्रान्त की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सदस्यता अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियों, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों, मारवाड़ महोत्सव जैसे भव्य आयोजन, तथा समाज सेवा कोष जैसी जनहितकारी पहल की जानकारी साझा की गई। उल्लेखनीय है कि पूरे राष्ट्र में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत झारखंड प्रान्त ने 876 नए सदस्य बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से झारखंड प्रान्त का अभिवादन किया गया। साथ ही समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान, महा पंचायत गठन की प्रक्रिया एवं हाल ही में आयोजित संस्कार और शुचिता विषयक संगोष्ठी का भी उल्लेख किया गया। इसके अतिरिक्त 17, 18 और 19 मई को पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव के लिए भी संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सादर आमंत्रण दिया गया। बैठक के अंत में झारखंड प्रान्त की ओर से आगामी एआईसी की बैठक झारखण्ड प्रान्त के आतिथ्य में आयोजन के लिए सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को सादर आमंत्रण भी दिया गया। यह बैठक संगठन की एकता, सक्रियता एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रही। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।