रांची : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह सोमवार को लोहरदगा भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बतौर कार्यक्रम प्रभारी शामिल हुए। इसमें संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह भी उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने की। बैठक में प्रदेश मंत्री मनीर उरांव,नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव समेत जिला के पदाधिकारी तथा मंडल और मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए।


