
- आजसू ने दी शहीद गणपत राय को श्रद्धांजलि
Shaheed Ganpat Rai: आजसू पार्टी ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर 1857 के शहीद गणपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि 1857 में शहीद गणपत राय ने अदम्य पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए ब्रिटिश अफसरों को झारखंड से खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि 1857 में झारखंड में शहीद हुए क्रांतिवीरों की गाथा गुमनाम रह गई है। इनकी जीवनी से नई पीढ़ी का परिचय करवाने की आवश्यकता है। श्री चौधरी ने कहा कि गणपत राय का चित्र संसद में लगना चाहिए।
वहीं, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि गणपत राय बागियों के कमांडर थे। स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ वंदना राय तथा राजेश लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पांडे पी एन राय ’पंकज’ ने की।
इस मौके पर विमल साहू, हरीश कुमार, सुदेश कुमार, कुमोद वर्मा, परवाज खान, डॉ पार्थ परितोष, अमित साहू, दयाशंकर झा, बीरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, अभिषेक साहू, शहजाद खान, अब्दुल जब्बार, अजीत कुमार, ओम वर्मा, अमित यादव, ऋतुराज शाहदेव, अमन साहू, राजू नायक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

