
रांची : रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने मंगलवार को लोकभवन में लोकायुक्त पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें लोकायुक्त पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में शपथ लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। गौरतलब है कि झारखंड में लोकायुक्त का पद लंबे समय से खाली था।

