
हजारीबाग : हजारीबाग के चट्टी बरियातु क्षेत्र में दो हाईवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना के बाद, एक धमकी भरा सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। यह पोस्ट राहुल दुबे गैंग के नाम से आया है। वायरल प्रेस विज्ञप्ति में घटना की जिम्मेदारी लेते हुए, निजी कंपनी को खास चेतावनी दी गई है।
साथ ही अगली बार वाहनों के साथ ड्राइवर और अन्य लोगों को भी अपना निशाना बनाने की धमकी दी गई है। जारी संदेश में यह भी कहा गया है कि यह सिर्फ चेतावनी के लिए किया गया है, लेकिन अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे और बड़ा घटना हो सकती है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगजनी और फायरिंग में शामिल लोगों की तलाशी कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

