
नई दिल्ली : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बाबत सम्राट चौधरी ने कहा कि “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।

