
Rajasthan Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा में नवनिर्मित रिफाइनरी में आग लगने की घटना की जांच के लिए एक चार-सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की एचपीसीएल ने इस घटना के कारण वित्तीय या परिचालन प्रदर्शन पर कोई खास असर पड़ने की आशंका से इनकार किया है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 20 अप्रैल को इस रिफाइनरी में स्थित कच्चे तेल की डिस्टिलेशन इकाई में आग लग गई थी। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन का रिसाव होने से यह हादसा हुआ।

