
Ramgarh SP Inspection : रामगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से SP ने पतरातु अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना और ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पतरातु थाना, बासल थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुंडा ओपी और बरकाकाना ओपी का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन के निष्पादन की स्थिति का भी आकलन किया गया।
SP ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, आरोप पत्रित अपराधियों के भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने और लंबित चरित्र व पासपोर्ट सत्यापन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा CCTNS प्रविष्टि, लंबित कांडों के अनुसंधान और e-साक्ष्य के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

