
Dead Body Found River : रांची के कांके थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जुमार नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह शव लॉ कॉलेज के पास नदी में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर, खासकर सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल कांके थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

