हजारीबाग में अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 69 हिरासत में

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जो कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 21 और 22 अप्रैल की रात को चलाया। सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के लिए खास 50 टीमों का गठन किया गया।

अभियान में 209 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। टीमों ने जिले में 122 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के बीच 69 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जिन्हें चेतावनी देकर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि अड्डेबाजी या इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना जल्द से जल्द नजदीकी थाने को दें, ताकि अड्डेबाजी और मनचले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

Uploaded Image

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।