पटना में डीएम का जनता दरबार, 51 फरियादियों की सुनी शिकायतें, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

पटना डीएम ने जनता दरबार में 51 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश, ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई से लोगों को राहत, प्रशासन ने पारदर्शिता पर दिया जोर।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna DM Janta Darbar: पटना में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 51 लोगों से मुलाकात कर उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से सीधे फोन पर बात कर मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल शिकायतों का निपटारा ही नहीं, बल्कि आम जनता की संतुष्टि भी सर्वोपरि है।

जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, कृषि, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और मुआवजा से जुड़े मामले सामने आए। कई आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।

यह पहल राज्य सरकार के “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत सप्ताह में दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) सभी सरकारी कार्यालयों में आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कामकाज में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।