मोसाद के लिए काम करने के आरोप में इरान ने एक और शख्स को फांसी दी

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में इरफ़ान कियानी को फांसी दी गई, मानवाधिकार समूहों ने बढ़ती फांसी पर चिंता जताई है अब गंभीर

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी से जुड़ी समाचार एजेंसी फ़ार्स और तस्नीम के मुताबिक़, ईरान ने एक और व्यक्ति को फांसी दी है। इस व्यक्ति पर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए ‘मिशन’ पर होने का आरोप लगाया गया था।

तस्नीम के मुताबिक़, उस व्यक्ति का नाम इरफ़ान कियानी था। उस पर जनवरी 2026 में हुए प्रदर्शनों के दौरान ‘तोड़फोड़ और आगज़नी’ और ‘आतंक फैलाने’ के आरोप लगाए गए थे। दोनों एजेंसियों के अनुसार, ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने सज़ा की पुष्टि की थी। प्रदर्शन दिसंबर में शुरू हुए थे और यह जनवरी में ईरानी करेंसी के तेज़ी से गिरने और महंगाई बढ़ने के बाद तेज़ हो गए थे। आज से दो दिन पहले ही 23 अप्रैल को भी सुल्तान अली शिरज़ादी नाम के एक शख़्स को फांसी दी गई। उन पर पीपल्स मोजाहेदीन ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होने और इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था। पिछले कुछ महीनों में ईरान में फ़ांसी देने के मामले बढ़े हैं। ईरानी मानवाधिकार समूहों ने भी इस पर चिंता जतायी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।