शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की मौत, लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवक गंभीर

लातेहार में शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की सड़क हादसे में मौत, दो युवक गंभीर घायल, हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी चोटें, खुशियों के बीच परिवार में पसरा मातम।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Road Accident: लातेहार जिले के बरवाडीह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। छोटे भाई की शादी का न्योता बांटने निकले बड़े भाई की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना बेतला नाका के पास हुई, जहां एक ही बाइक पर सवार तीन युवक बरवाडीह की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान सरयू प्रखंड के गणेशपुर चटम निवासी नारायण तुरी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में कमलेश तुरी और मनोज तुरी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि नारायण तुरी के छोटे भाई की शादी 7 मई को होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह अपने साथियों के साथ निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। रास्ते में बेतला नाका के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि नारायण तुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे, जिससे चोटें गंभीर हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।