न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया

दिल्ली हाईकोर्ट में कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से जज अलग हुईं, CBI FIR रद्द करने की मांग, मामला अब दूसरी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Karti Chidambaram case : दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा ने सांसद कार्ति चिदंबरम की उस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई से खुद को अलग कर लिया जिसमें व्हिस्की की शुल्क मुक्त बिक्री पर प्रतिबंध के मामले में एक शराब कंपनी की कथित रूप से मदद करने को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी रद्द किए जाने का अनुरोध किया गया है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसे किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।