सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के मुख्य अतिथि रहेंगे केंद्रीय कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संजय सेठ ने गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर रांची में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पर रांची में 01 से 03 मई को आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव पर चर्चा हुई। संजय सेठ ने उन्हें समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अब वे समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।