रांची विश्वविद्यालय का नोटिस, UG परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 4 मई से शुरू

रांची विश्वविद्यालय में UG सेमेस्टर 2 और 3 परीक्षा के लिए 4 मई से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी, 10 मई तक बिना शुल्क और 13 मई तक लेट फीस लागू।

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएससी (BSc), बीकॉम (BCom) सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा FYUGP के तहत सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 3 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू की जाएगी।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 4 मई 2026 से बिना किसी विलंब शुल्क के भरा जा सकेगा, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 11 मई से 13 मई 2026 तक छात्र ₹400 विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

बता दें कि सेमेस्टर 3 के FYUGP नियमित और बैकलॉग छात्र, CBCS बैकलॉग छात्र तथा वोकेशनल कोर्स के छात्र इस फॉर्म को भर सकते हैं। वहीं सेमेस्टर 2 के FYUGP नियमित और बैकलॉग छात्र, CBCS बैकलॉग छात्र तथा वोकेशनल, Add-on, CA एवं डिप्लोमा कोर्स के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन करने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Examination Form” या “Student Login” सेक्शन में लॉगिन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर विषयों का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना जरूरी है और इसे संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा।

निर्धारित तिथि 4 से 10 मई के बीच फॉर्म भरने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, जबकि विलंब अवधि में आवेदन करने पर ₹400 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कुछ मामलों में परीक्षा शुल्क अलग से भी लागू हो सकता है, जो संबंधित कॉलेज या कोर्स के अनुसार निर्धारित होगा।

परीक्षा तिथि जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें और किसी भी नई सूचना के लिए रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने कॉलेज से नियमित संपर्क बनाए रखें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।